श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज, इंदौर
महर्षि गौतम, हिंदू धर्म के एक महान ऋषि थे| वे ब्राह्मण ऋषि दीर्घतमस के पुत्र थे| वे वैदिक काल के मंत्रद्रष्टा थे और सप्तर्षियों में से एक थे| ऋग्वेद में उनके नाम से कई सूक्त हैं| उनका उल्लेख जैन और बौद्ध धर्म में भी मिलता है| उन्होंने न्याय गौतम, धर्मसूत्र, और न्याय शास्त्र की रचना की| वे ब्रह्म गायत्री के महान उपासक थे| उनका जन्म गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के आराध्यदेव के रूप में हुआ था| पौराणिक कथाओं के मुताबिक, उनकी पत्नी का नाम अहल्या था. अहल्या, ब्रह्मा की मानसपुत्री थीं| हनुमान की माता अंजनी, गौतम ऋषि और अहल्या की पुत्री थीं| दैत्य गुरु शुक्राचार्य ने देवताओं से तिरस्कृत होने के बाद गौतम ऋषि से दीक्षा ली थी| बारह ज्योतिर्लिंगों में महत्वपूर्ण त्र्यम्बकेश्वर महादेव (नाशिक) भी गौतम ऋषि की कठोर तपस्या का फल है, जहाँ गंगा माता गौतमी अथवा गोदावरी नाम से प्रकट हुईं। उत्तरप्रदेश की गोमती नदी भी ऋषि गौतम के ही नाम से विख्यात है।
सृष्टिकर्ता के पुत्र महर्षि भृगु को परब्रह्म नामक पुत्र हुए। इनका जन्म गौड़देश में हुआ। परब्रह्म के कृपाचार्य हुए। कृपाचार्य के शक्तिशर्मा हुए। शक्तिशर्मा के पुत्र महर्षि गौतम हुए। गुर्जर देश के राजा चक्रवर्ती गुर्जर कर्ण ने महर्षि को आराध्य माना। जिस समय राजा के राज्य में ऋषि पधारे, उससे पहले उनके जो पुत्र थे, वे सब एवं गुर्जर प्रान्त में जो पुत्र पैदा हुए वे सब मिलकर गुर्जरगौड़ कहलाए। इस प्रकार गुर्जरगौड़ नाम से इस जाति का नामकरण हुआ।
156 पुत्रों का ज्यों -ज्यों वंश विस्तार होता गया, पश्चात उनकी सन्तान भी बाद के राजाओं के गुरु एवं लोक पूज्य बने एवं महर्षि गौतम के शिष्य जिस जिस वेदन के अधिकारी थे, उनके शिष्यों का वही वेद निर्मित हो गया।
वर्ष 1971 तक समाज का कार्य गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के नाम से चल रहा था। संस्था को पंजीकरण कराने की आवश्यकता को देखते हुए 6 मार्च 1972 को श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण नगरसभा का गठन किया गया, जिसका पंजीयन क्रमांक 2666/1972 है, तब से नगर सभा का कार्य निरन्तर चलता रहा।
समाज का कार्य निरंतर चलता रहे इस उद्देश्य से, गुर्जरगौड़ ब्राह्मण नगर सभा की कार्यकारिणी का गठन सर्वप्रथम 1972 में ही किया गया। प्रथम कार्यकारिणी में श्री गोवर्धनलाल रायरतन जी शर्मा (अध्यक्ष), श्री हरिहर जी लहरी (उपाध्यक्ष), श्री मांगीलाल जी शर्मा (प्रधानमंत्री), श्री पृथ्वीराज जी शर्मा (कोषाध्यक्ष) और माधवराव जी उपाध्याय (संयुक्त मंत्री) के पद पर नियुक्त किये गये। नगरसभा की कार्यकारिणी का उद्देश्य था गौतम आश्रम धर्मशाला बनाना एवं समाज को संगठित करना। तब से सतत प्रतिवर्ष नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन किया जाता है। इसके साथ ही प्रतिवर्ष विवाह योग्य युवक- युवतियों का परिचय सम्मेलन तथा सामूहिक विवाह का आयोजन भी सफलतापूर्वक किया जा रहा है।
18, एयरपोर्ट रोड, बिजासन कॉलोनी, मोहता बाग,
विंध्याचल नगर, इंदौर, मध्य प्रदेश 452006
257, सेक्टर डी, सुदामा नगर,
इंदौर, मध्य प्रदेश 452009
श्री गुर्जर गौड ब्राह्राण नगरसभा (रजि) इंदौर द्वारा पिछले 19 वर्षों की तरह इस बार भी ऐतिहासिक 20वां अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन गुरु अमरदास हाल, माणिकबाग रोड, चोइथराम हास्पिटल के पास, इंदौर रविवार, दिनांक: 21 दिसंबर 2025, सुबह 9 बजे से आयोजित किया जा रहा है सभी आदरणीय अभिभावक बंधुओं से अनुरोध है कि आप इस भव्य एवं हाइटेक सम्मेलन में अपने विवाह योग्य बालक बालिकाओं के साथ ही पधारें।
परिचय सम्मेलन 2025 की परिचय पुस्तिका सुप्रयास विक्रय के लिये निम्न स्थानों पर उपलब्ध है –
शुल्क –
सुप्रयास प्राप्ति स्थल –
इंदौर शहर से बाहर निवास करने वाले स्वजातीय बंधुओं के लिए सुप्रयास-2024 मंगवाने हेतु बैंक ऑफ बड़ौदा में नीचे दिए गये एकाउन्ट में अथवा QR Code स्केन कर 500/- रुपए जमा कर रसीद व्हाट्सएप करें व अपना पूरा पोस्टल एड्रेस भेजें।
Bank Account Details:-
Shri Gurjar Gaud Brahman Nagar Sabha Indore
Bank of Baroda
A/c No. 42710100013788
IFSC : BARBOMGRIND

9893205388

9826653910

9425436273

9926082999

9425085899

9589086027

9300323731

9039690511

9826910075

9575104594

9827380333

9098145280
गौरव चित्रांश जीवेश जी दुबे ने गोवा मे आयोजित taekwonod चैंपियनशिप मै गोल्ड मैडल हासिल किया |
डॉ. हेमंत द्विवेदीजी को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिये दादा साहेब फाल्के अवार्ड मिलने पर श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नगर सभा इंदौर की ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक मङ्गल शुभकामनायें! बहुत बहुत बधाई |
पलक शर्मा मध्य प्रदेश की पहली ऐसी गोताखोर बनी जो जूनियर कैटेगरी में होकर के सीनियर में गोल्ड मेडल जीता है
कृपया अपने बहुमूल्य सुझाव साझा करें |